सिंगोली। कस्बा क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर विद्युत कटौती प्रस्तावित की गई है। यह कटौती कस्बा ग्रीड पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण की जा रही है।
मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर जारी हुई सूचना के मुताबिक 18 दिसंबर बुधवार को कस्बा स्थित कॉलोनी ग्रीड पर मेंटेनेंस कार्य होने से दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच करीब एक घंटा विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। हालांकि आवश्यकता अनुसार इस अवधि को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसी स्थिति में सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने जरूरी कार्य यथा समय पूर्ण कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी महसूस न हो।