सिंगोली। कस्बा स्थित गौतमालय भवन में आज बुधवार को जिला अंधत्व निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से भंडारी नेत्रालय के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान चयनित सभी रोगियों का नीमच स्थित डॉक्टर भंडारी नेत्रालय में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के बाद निः शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के दौरान आंखों से संबंधित मोतियाबिंद, कालापानी, रेटीना, नासूर आदि बीमारियों की पहचान करते हुए रोगियों को चिकित्सालय की तरफ से निशुल्क दवाईयां का वितरण तथा आवश्यकता अनुसार जरूरी सलाह दी जा रही है। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कस्बा सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का पंजीयन भी किया जाएगा।