इन्दौर। चाइना लहसुन की बिक्री को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में विरोध चल रहा है। इसकी बिक्री से लहसुन के भाव लगातार कम हो रहे है। इससे दुखी होकर आज सुबह से चोइथराम मंडी के गेट के बाहर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। मंडी से सब्जी फ्रूट वगैरह लेकर निकला ना बंद करने से सैकड़ों दुपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों की लंबी कतारे लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी जाम नहीं खुलवा पाई। किसान चाइना लहसुन मंडी में बिक्री बंद करो के नारे लगा रहे थे।