BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 4:56 pm
NEWS : लायंस क्लब ने कड़ाके की सर्दी में उठाया बड़ा कदम, झांतला माता शक्ति पीठ पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कंबल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लायंस क्लब के साथियों ने शीत लहर को देखते हुए बीती रात्रि को वृहद स्तर पर कंबल वितरण किया। क्लब सचिव एस एन बंसल ने बताया कि  50 से अधिक कंबल लेकर झातला माता शक्ति पीठ पहुँचे, खुले बरामदे में और टीन शेड में बड़ी संख्या में निशक्त जन व दर्शानार्थी  चादर या बहुत पतले कंबल ओढ़ कर सर्द रात व्यतीत कर रहे थे , लायंस क्लब के सदस्यों ने प्रत्येक जरुरत मंद को गर्म कंबल ओढ़ाए।
क्लब अध्यक्ष  बसंती लाल वैद ने कहा शीत लहर के मध्य नजर कंबल वितरण का कार्य वृहद स्तर पर जारी रहेगा। उक्त सराहनीय सेवा कार्य में पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक सोनी, नरेश नाहर, मनजीत सिंह, प्रहलाद राय सोनी और मंदिर मंडल के कार्यकर्ता संजय गुजर,राजेश, कन्हैया लाल का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE