मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में नारायण सेवा परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ संत रमता राम जी महाराज के कृपापात्र शिष्य विद्वान युवा दिग्विजय राम ही महाराज के मुखारविंद से तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन द्वारिकापुरी धर्मशाला में रखा गया। कथा आयोजन के पूर्व बुधवार सुबह 10 बजे से रामपुरा नाका स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर से नगर में बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का नगर में प्रेस क्लब ,व्यापारी संगठन ,सामाजिक संगठन के लोगों ने फूलों से भव्य स्वागत किया ।नगर भ्रमण कर चल समारोह द्वारिकापुरी धर्मशाला पहुंचा जहां पूजा अर्चना के साथ दोपहर 1 बजे से देर शाम 5 बजे तक भव्य कथा आयोजन प्रारंभ हुआ। संत दिग्विजय राम जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी लोग पहुंचे ।साथ ही चल समारोह में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।