मंदसौर। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अंतर्गत शिवना बैराज परियोजना का निर्माण होने जा रहा है। इसी तारतम्य में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर घाट पर शिवना मैया की आरती का चौथा दिन था। आरती शाम 7 बजे मंदिर पुजारी एवं बटुकों द्वारा की गई। प्रतिदिन घाट पर दीपक प्रज्जवलन कर आरती का आयोजन किया गया।