नयागांव। गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयागांव को विक्रम सीमेंट खोर के जन सेवा ट्रस्ट खोर द्धारा ईसीजी मशीन सहित किट प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र पाटीदार, डॉ. वन्दना चौधरी समाजसेवी जसवंत जाट, पार्षद प्रशांत पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि विनोद धनगर, राजू रामावत, फैक्ट्री प्रबंधक ईआर मनीष दीक्षित, प्रबंधक सीएसआर अभिषेक शाह एवं एसआर टीम व चिकित्सा स्टॉप आदि उपस्थित थे।