BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 5:09 pm
KHABAR : रणजीत हनुमान मंदिर से निकला बाबा का रथ, रात में सैकड़ों युवाओं ने हाथों से खिंचा, ढोल टीम के सदस्यों ने भी दी प्रस्तुति, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर से गुरुवार रात को बाबा का रथ बाहर निकाला। रोड पर सैकड़ों युवाओं ने रस्सी से रथ को खिंचा। वहीं ढोल सदस्यों ने ढोल की शानदार प्रस्तुति दी। आगामी 23 दिसंबर को रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां मंदिर में की जा रही है। इसी कड़ी में रथ को बाहर निकाला गया था।


मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि गुरुवार रात को मंदिर परिसर से बाबा का रथ बाहर निकाला गया। रथ को सैकड़ों युवाओं ने खिंचा। मंदिर परिसर से कुक्कुट भवन तक रथ ले जाया गया। जिसके बाद उसे वापस मंदिर परिसर में लाया गया। रथ में किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है, यह देखने के लिए रथ को बाहर निकाला गया था।


इस दौरान मंदिर परिसर में रोजाना ढोल की प्रैक्टिस कर रहे युवाओं की टीम भी रथ के साथ चली। प्रभात फेरी में भी यह टीम रथ के साथ चलेगी। रोजाना यहां सैकड़ों युवा शाम के समय प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान युवाओं की टीम के साथ ही भक्त मंडल के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और रोड पर आकर्षक लाइटिंग, वंदनवार के साथ ही सुंदर सजावट की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE