चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब चित्तौड़गढ़ ने अध्यक्ष रितु भोजवानी के नेतृत्व में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को सर्दी से बचाने के लिए 107 स्वेटर वितरित किए। सचिव रितु पोखरना ने बच्चों को शरीर की स्वच्छता (हाइजीन) के महत्व के बारे में जानकारी दी। जबकि कोषाध्यक्ष आशा जैन ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता मेहता ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। इन स्वेटरों को क्लब की कोषाध्यक्ष आशा जैन, इंदिरा इनानी और नीलम पटनी द्वारा उदारतापूर्वक प्रायोजित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुमित्रा मानधना, पूजा भोजवानी और ज्योति मानधना भी उपस्थित रहीं।