BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 6:07 pm
KHABAR : हिन्दू जगेगा तो विश्व जगेगा, श्री राम मंदिर निर्माण इस बात का साक्षी है, विवेकानंद शाखा ग्राउंड पर आयोजित सभा में अतिथियों ने कहा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की आज मनासा शौर्य पदयात्रा बजरंग दल गणवेश, दंड और घोष के साथ कदम ताल मिलाकर नगर में निकली। विवेकानंद शाखा ग्राउंड पर सर्वप्रथम कार्यकर्ता इक्कठे हुए और वहां सभा हुई। कार्यक्रम की मंचासीन अतिथि लक्की बाडोलिया विहिप विधि प्रमुख, बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह, प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने रामदरबार, भारत माता के दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुरुआत की। 
तत्पश्चात जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने कार्यक्रम की भूमिका रखी, मुख्य वक्ता विहिप विधि प्रमुख लक्की बाडोलिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि हिन्दू जगेगा तो विश्व जगेगा का स्वर बुलंद हुवा और जब जब हिन्दू जगा है एक नया इतिहास लिखा है अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण व स्थापना महोत्सव इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है,सेवा, सुरक्षा, संस्कार के ध्येय को लेकर बजरंग दल समाज के बीच सेवा कार्य, लव जिहाद, गौसेवा आदि कार्य करता है। 
इस अवसर पर प्रांत विद्यार्थी प्रमुख प्रेम कुशवाह,जगपाल फरक्या विशेष संपर्क प्रमुख, जिला सहसंयोजक अनिल सिंह सिसोदिया, सुरक्षा प्रमुख कपिल आचार्य, गोपाल सोनी, लोकेश जगोलिया, सावन चौहान, अनिल चफेरिया, मोहित बिरला, चयन दरक सहित प्रखंड कार्यकारिणी ओर खंड के दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सहमंत्री अविनाश आर्य ने किया। आभार प्रखंड संयोजक सर्वेश झंवर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE