BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 7:27 pm
KHABAR : नीमच जिले के प्रसिद्ध श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर के खुला दान पात्र, चढ़ावा राशि की गिनती हुई पूरी, निकली इतने हजार की राशि, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर के दान पात्र को 19 दिसंबर 2024 गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं समिति की उपस्थिति में खोला गया। इसमें कुल 85,751 की राशि प्राप्त हुई, जिसे महादेव जी के खाते में जमा किया गया।

प्रशासनिक निगरानी में हुआ दान पात्र का संचालन-
यह कार्यवाही जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रबंधक व्यवस्थापक समिति द्वारा सम्पन्न हुई। इस दौरान मनासा एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार नवीन सलोत्रा, कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी राधेश्याम डागी, गिरदावर रामदयाल शर्मा, हल्का पटवारी प्रवीण कुमावत और नगर परिषद के सीएमओ प्रतिनिधि राजेश पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति-
दान पात्र खोलने की प्रक्रिया में कुकड़ेश्वर नगर पटेल राजेंद्र (राजू) पटेल, पुजारी कैलाश गोस्वामी, सुरेश माली और नगर के अन्य प्रमुख लोग जैसे अनिल लोहार, जीवन खाती, दिनेश गुर्जर और मुकेश धनगर उपस्थित रहे।

दान राशि का महत्त्व-
उक्त राशि को मंदिर के विकास और धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग में लाने हेतु महादेव जी के खाते में जमा किया गया। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया। सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। भक्तों द्वारा दी गई यह राशि मंदिर के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE