मनासा। शुक्रवार सुबह 11 से देर शाम 5 तक ग्राम पंचायत चपलाना के पंचायत भवन पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना खाता खसरा नामांतरण जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में उपस्थित राजस्व विभाग, पंचायत, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा आदि विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं और कार्यक्रमों की ग्रामीणों को जानकारी दी और लाभ लेने की प्रतिक्रिया बताई। आसपास क्षेत्र से कई लोगों ने पहुंच शिविर आयोजन का लाभ लिया।