BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 3:21 pm
KHABAR : नीमच जिले की कनावटी जेल में ध्यान दिवस का आयोजन, इस्कॉन के सदस्यों ने श्रीमद भगवद् गीता के जीवन में प्रभाव पर डाला प्रकाश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शनिवार दोपहर नीमच जिले की कनावटी जेल पर इस्कॉन द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को श्रीमद भगवद् गीता के संबंध में एक ज्ञान वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीता महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मे इस्कॉन के रघुनाथ प्रसाद दास एवं नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा उपस्थित रहीं।
इस दौरान इस्कॉन के रघुनाथ प्रसाद ने श्रीमद भगवद् गीता हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती है एवं जीवन की हर समस्या का समाधान कैसे करती है। इस संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। नगरपालिका अध्यक्ष ने श्रीमद भगवद् गीता को अपनाने के उपरांत उनके जीवन में आए सकारात्मक व्यक्तिगत बदलावों के बारे में बताया। कार्यक्रम उपरांत मौजूद लोगों एवं बंदियों में पॉजिटिव ऊर्जा के संचार को महसूस किया गया।इस अवसर पर इस्कॉन द्वारा प्रत्येक बंदी को श्रीमद भगवद् गीता की एक-एक प्रति बांटी गई।
वही कार्यक्रम को लेकर बंदियों एवं उपस्थित गणमान्यों द्वारा इस्कॉन नीमच के इस आयोजन की सराहाना की गई। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा, इस्कॉन के रघुनाथ प्रसाद दास, आतिशा गौड़, जेल अधीक्षक यशवंत कुमार मांझी सहित जेल स्टाफ उपस्थित के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE