नीमच। बजरंग दल प्रखंड नीमच द्वारा गीता जयंती और शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आज शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य यात्रा का प्रारंभ नीमच के दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल से हुआ। यहां से शौर्य यात्रा गांधी भवन, विजय टॉकीज, भारत माता चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, ज्ञान मंदिर, चौकन्ना बालाजी होते हुए गोधाम बालाजी पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद बौद्धिक हुआ। जिसमें विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। शौर्य यात्रा का प्रारंभ बजरंग दल प्रार्थना और ध्वज प्रणाम के साथ हुआ। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।