BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 4:36 pm
BIG NEWS : मंदसौर शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, राजमार्ग पर किया चक्काजाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर में पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजकपूर वर्मा के खिलाफ एबीवीपी से जुड़े स्टूडेंट्स ने आज (शनिवार) प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे चक्काजाम भी किया। इस वजह से एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और पुलिस बल तैनात किया गया। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी छात्र माने और चक्का जाम खुलवाया गया। छात्रों ने लीड कॉलेज के प्राचार्य आर सी वर्मा का पुतला भी दहन किया। कॉलेज की एक छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ वाईडी नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। 
स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि प्राचार्य आर.सी. वर्मा छात्राओं से जींस-टॉप में आने और और साथ में रील्स बनाने का भी कहते हैं। इसके साथ ही वे गीता पढ़ने से रोकते हैं। एबीवीपी छात्र संयोजक विजय ने कहा कि लीड कॉलेज के प्राचार्य अपनी मर्यादा भूल गए हैं। छात्राओं से नृत्य करवाना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता को पढ़ने के लिए मना करते हैं। एक अन्य छात्रा निशा जैन ने कहा, जींस टॉप पहनना गलत नहीं है लेकिन प्राचार्य ने जिस अंदाज में बोला है वह गलत है। वे अकसर कहते हैं कि गीता नहीं पढ़ना चाहिए। गीता का ज्ञान नहीं बांटना चाहिए यह हमारे धर्म के खिलाफ है। उन्हें हमारे सनातन के बारे में गलत बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हम चाहते हैं कि कॉलेज में ड्रेस कोड लागू हो, ताकि जो बाहरी तत्व आते हैं उनका भी पता लगाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE