चित्तौड़गढ़। विगत 20 वर्ष से अधिक लंबे समय से ई-ट्राई साईकिल के लिए प्रयास कर रहे एक बुजुर्ग दिव्यांग को जब टीम विधायक चंद्रभान सिंह के सदस्यों ने पॉलोटेक्निक परिसर में स्थित प्राचीन श्री काल भैरव मंदिर परिसर में ई- इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साईकिल भेंट की तो बुजुर्ग दिव्यांग के चेहरे पर खुशी छा गई।
जानकारी देते हुए टीम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के सदस्य अनिल ईनाणी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह की ओर से शनिवार को विगत 20 वर्षों से ई ईलेक्ट्रॉनिक -ट्राई साइकिल के लिए संघर्ष कर रहे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर के उंदरी निवासी बुजुर्ग दिव्यांग भंवरलाल जटिया को टीम आक्या के हरिओम सिंह चौहान आक्या, रवि विरानी के साथ मंदिर के पुजारी बाबूलाल जटिया ने ईलेक्ट्रॉनिक साईकिल का वितरण किया गया, ईलेक्ट्रॉनिक साईकिल पाकर बुजुर्ग दिव्यांग के चेहरे पर खुशी छा गई स उन्होंने बताया कि विधायक आक्या की ओर से लगातार दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल ई -इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र का वितरण किया जा रहा है।
वहीं उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक शिविर लगाकर 2200 से अधिक दिव्यांग जनों को उपकरणों का वितरण किया गया है इसके अलावा 1000 से अधिक नए दिव्यांग जनों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जिन्हें शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार उपकरण वितरण किए जाएंगे।
इस अवसर पर काल भैरव मंदिर के पुजारी बाबूलाल जटिया, भगवान जटिया, मनोहर खटीक, मनोहर अग्रवाल, दुर्गेश शर्मा, अनिल रावल, कमलेश पारीक, अजय सिंह कृष्णावत, प्रदीप नायक, संजय खाब्या, गोपाल चतुर्वेदी, धीरज भट्ट, दीपक जोशी, संजय सिंगारिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।