शाजापुर। जिले के पोलाय कला में अमित शाह के बयान पर बवाल मच गया है। आजाद समाज पार्टी ने शाह के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।
आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि अमित शाह के बयान से पार्टी सहित बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश है ये विरोध प्रदर्शन जिले में लगातार जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन शाजापुर जिले के पोलाय कला तहसील में हुआ। आजाद समाज पार्टी ने अमित शाह के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गोयल ने कहा कि अभिषेक खेलवाल महासचिव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान राजेश गोयल जिला अध्यक्ष असपा, अभिषेक खेलवाल, विनोद मालवीय, सोनू खेलवाल, राज दडिंग, आकाश खेलवाल, अर्जुन मालवीय, प्रकाश किंग और दीपक मालवीय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।