मनासा। शनिवार देर शाम 6.00 बजे करीब मनासा मंदसौर रोड पर दुरगपूरा फंटे के समीप मनभावन वेयर हाउस के सामने तेजगति से चलती हुई एक कार की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई और भोपाल पासिंग कार अचानक असंतुलित होकर चार पलटी खा गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने कार में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कार में चार से पांच लोग सवार थे। सूचना पर मनासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में सवार लोग कहां के है और कहां जा रहे थे इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
