भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगी। कल से ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश होगी। वहीं उज्जैन और ग्वालियर में भी पानी गिरेगा। बारिश के चलते तापमान में इजाफा होगा। बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरवेंस के एक्टिव होने चलते पानी गिरेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी शहरों जैसे ग्वालियर और मुरैना में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 150 मीटर के करीब रही। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो में विजिबिलिटी 200 मीटर के करीब दर्ज की गई।
हालांकि, अभी प्रदेश के किसी भी शहर में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट नहीं है। साथ ही दो दिन बाद प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव होगा और भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश होगी।
रविवार सुबह के लिए प्रदेश के करीब 10 शहरों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें रीवा, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल है। वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जैसे जिलों में मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।