BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 10:57 am
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित भारतीय सांकेतिक भाषा सत्रों में 1 हजार से अधिक बच्चों और कर्मचारियों ने की प्रतिभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा नोएडा डेफ सोसाइटी के सहयोग से भारतीय सांकेतिक भाषा सीखने हेतु सत्र आयोजित किए गए। जिसका उद्देश्य बधिर और मूक लोगों के बारे में जागरूकता और उन्हें हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल जीवन तरंग के तहत समाज में एकीकृत करना था। भारतीय सांकेतिक भाषा अजमेंर, चित्तौडगढ़, जावर, आगूचा और देबारी में सत्र आयोजित किए गए जिसमें परियोजना लाभार्थियों और हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारी सम्मिलित हुए। सत्रों में जिंक कौशल केंद्र के प्रशिक्षुओं, सखी परियोजना से जुड़ी महिलाओं, शिक्षा संबल परियोजना संचालित विद्यालयों के बच्चों और विद्या भवन के सहयोग से संचालित ऊंची उड़ान के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों सहित 1034 लोगों ने इन सत्रों में रूचि से भाग लिया। संवादात्मक सत्रों में आईएसएल की बुनियादी वर्णमाला सीखना और आप कैसे हैं आपका दिन कैसा है, सुप्रभात-शुभ संध्या आदि जैसे बुनियादी वाक्यों के उपयोग से बातचीत करना शामिल था। आकर्षक सत्रों में सभी परियोजनाओं के लोग और कर्मचारी अपनी प्रतिक्रिया साझा करने और उससे सीखने के लिए आगे आए। यह पहल अवरोध को तोड़ने की दिशा में एक कदम है, ताकि हम अपने मूक-बधिर साथियों साथ संवाद को आसान बना सकें और अधिक समावेशी तथा सामंजस्यपूर्ण वातावरण की ओर बढ़ सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE