BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 1:39 pm
KHABAR : उज्जैन में कैरोल गीत के साथ निकला जुलूस, लोगों को प्रभु यीशु के प्रेम और शांति का दिया संदेश, बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। रविवार को कैरोल गीत गाते हुए गाजे-बाजे के साथ ईसाई समुदाय का कैथोलिक चर्च व मसीही चर्च से टॉवर चौक तक जुलूस निकाला। जुलूस में बैंड-बाजे, ढोल, बग्गी शामिल थे। वहीं सांता क्लॉज की वेश-भूषा में बच्चे शामिल हुए।


25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से पहले समाज द्वारा प्रेम, शांति, भाईचारे का संदेश देने के लिए जुलूस निकाला जाता है।


जुलूस की अगुवाई बिशप सेबोस्टियन वड़क्केल ने की। उन्होंने कहा कि चर्च में प्रभु ईसा मसीही के जन्मोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। क्रिसमस कैरोल निकाला है। सभी ईसाई समुदाय शामिल होकर मसीही के जन्मोत्सव की तैयारी करने में उत्साहित है।


पहले प्रार्थना की फिर जुलूस में शामिल हुए
चर्च में प्रार्थना सभा के बाद देवास रोड स्थित चर्च से जुलूस की शुरुआत हुई। यहां जुलूस में आईजी बंगले के पास मसीही चर्च से भी समाजजन शामिल हुए। बैंड-बाजों पर कैरोल गीत के साथ सांता क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे-बुजुर्ग झूमते-नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस देवास रोड़ से टॉवर चौक होकर हुआ वापस देवास रोड़ मारिया नगर चर्च पहुंचा।


चर्च में मसीही जन्मोत्सव की शुरुआत हुई
प्रभु यीशु के जन्म दिवस के पहले से ही चर्च में तैयारियां चल रही है। वहीं प्रतिदिन सुबह-शाम को प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उनके जीवन पर आधारित झांकियां सजाई जा रही है। चर्च में क्रिसमस का उत्सव दिखाई देने लगा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE