BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 5:01 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के विश्वभर के 140 देश में स्थित सेवा केंद्रों पर मनाया ध्यान दिवस, राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा- सामूहिक रूप से योगाभ्यास राज योग की अनुभूति कराता है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। यूनाइटेड नेशन ने विश्व ध्यान दिवस घोषित किया है। सेवा केंद्र संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के विश्व भर के 140 देश में स्थित सेवा केंद्रों 6000 से अधिक सेवा केंद्र पर 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस एक साथ मनाया जा रहा है। विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष में आंतरिक शांति वैश्विक सद्भावना विषय पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसमें सामूहिक रूप से योगाभ्यास राज योग अनुभूति का अभ्यास कराया गया। 
उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को पहला विश्व ध्यान दिवस विश्व भर में मनाया जा रहा है, ध्यान हमारे प्राचीन संस्कृति और परंपरा है। मेडिटेशन से ही आत्म कल्याण संभव है राजयोग मेडिटेशन के द्वारा हम अपने विचारों का आत्म निरीक्षण आत्म विश्लेषण और नियंत्रण करना सिखाते हैं। यदि मन में श्रेष्ठ विचार होंगे तो पूरे शरीर के सभी अंगों में सूक्ष्म रूप में श्रेष्ठ भावनाओं का संचार होगा, इससे सभी अंग अच्छे से काम करने से हम स्वस्थ रहेंगे। इसलिए हमारे स्वस्थ रहने में मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया की राजयोग से मन का प्रदूषण दूर हो जाता है। हृदय रोगी के लिए पहले दिन से अभ्यास के माध्यम से मेडिटेशन की  अवस्था में बैठकर उन्हें विचार दें कि मैं एक आध्यात्मिक ऊर्जा हूं मैं दिव्य शक्ति शरीर की मालिक हूं मैं स्वस्थ आत्मा हूं मैं खुश हूं खुशी मेरा निजी गुण है मेरे सिर पर सदा मेरे ईस्ट मेरे आराध्य परमपिता परमात्मा का वरदानी हाथ है, मैं उनकी छत्रछाया में सुख और शांत सुखी महसूस कर रहा हूं और मेरी सारी चिंताएं समस्याएं परमात्मा को अर्पण कर दी ,है इन्हीं विचारों के साथ ध्यान करें जब हम अभ्यास रोजाना एक नियम समय पर करते हैं तो 21 दिन के अंदर हमारे मन का और हमारे विचारों के अनुकूल ओरा तैयार होता है और इसी पद्धति से हम स्वयं का स्वयं इलाज कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE