नीमच। शहर की गांधी वाटिका में आज समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नायक समाज द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से समाज के बालक बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को खत्म करने पर विचार विमर्श किया। समाज के लोग एकजुट होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो, इस विषय पर बैठक में बातचीत हुई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भगत राम, रामलाल, प्रकाश, लखन, भागीरथ, लक्ष्मण सुरेश राजू लाल नारायण, गंगाराम ,तुलसीराम, बगदी राम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।