नीमच। गुर्जर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी 25 तारीख को दोपहर 11 बजे शोरूम चौराहे पर सामाजिक लोगों की एक आवश्यक बैठक रखी गई है। इस बैठक में समाजजनों के समक्ष महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे तथा गुर्जर समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में गुर्जर छात्रावास एवं सामुदायिक भवन के लिए प्रशासन से पुरजोर मांग को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा तथा इस बैठक में सहभागी बनने के लिए समाज से जुड़े सभी युवा एवं वरिष्ठजनो को भारी संख्या में पधारने का आव्हान किया गया है एवं उक्त कार्यक्रम पश्चात सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था देवसेना जिला अध्यक्ष श्याम गुर्जर पालरा खेड़ा की ओर से की जावेगी। समस्त समाजजन अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम में नया जोश और समाज सेवा का लोगों में जज्बा पैदा करने के लिए अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करावे एवं इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने सुझाव भी रखें।
उक्त कार्यक्रम के लिए आह्वान करता मनासा पूर्व मंडी अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, कँवरलाल पुराना, पूर्व जनपद अध्यक्ष रतन दादा गुर्जर, जगदीश गुर्जर पूर्व जनपद अध्यक्ष, शिवम गुर्जर शिवसेना पूर्व संभाग अध्यक्ष, देवा गुर्जर ओबीसी संभाग अध्यक्ष, श्याम गुर्जर पालरा खेड़ा देवसेना जिला अध्यक्ष, पप्पू गुर्जर युवा समाजसेवी मानसा, मनोहर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष, मानसिंह गुर्जर पूर्व सरपंच सावन, महेश गुर्जर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष, मदन एवं गोपाल गुर्जर मंडल अध्यक्ष, सरपंच चेतन गुर्जर, बगदी राम गुर्जर, मदन गुर्जर , कालू गुर्जर, अंबालाल गुर्जर, शंकर गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, शंकर गुर्जर, कालू गुर्जर गोविंदपुरा, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, सरपंच कैलाश गुर्जर, बाबू गुर्जर, सांवरा गुर्जर, शेरू गुर्जर, सत्तू गुर्जर, अन्ना गुर्जर, नंदू गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, खजूर लाल गुर्जर, शिवजी गुर्जर मार्बल, झमकलाल गुर्जर, धनराज गुर्जर, राहुल गुर्जर, प्रकाश गुर्जर पिराना, बालू गुर्जर, किशन गुर्जर खोर, पप्पू गुर्जर सेमली, किशोर गुर्जर,पप्पू गुर्जर देथल, अर्जुन गुर्जर ग्वाल, भैरू गुर्जर गवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्याम गुर्जर एवं समस्त गुर्जर समाज जिला नीमच।