कुकड़ेश्वर। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती पटेल समाज की जिला महापंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक कुकड़ेश्वर में संपन्न हुई। इस बैठक में नीमच-मंदसौर जिलों के स्थानीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष, सचिव और समाज के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महामाया भादवा माता की प्रतिमा और सरस्वती माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद महामाया भादवा माता को दाल-बाटी-चूरमा का भोग लगाकर बैठक की शुरुआत की गई।
धर्मशाला निर्माण के लिए उत्साह-
बैठक का मुख्य उद्देश्य महामाया भादवा माता धर्मशाला के भव्य निर्माण को लेकर विचार-विमर्श करना था। समाजजनों ने इस धर्मशाला के निर्माण के लिए करीब 11 लाख रुपये की धनराशि का संकल्प लिया।
सदस्यों का स्वागत-
कुकड़ेश्वर की स्थानीय कार्यकारिणी द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए और धर्मशाला के निर्माण को लेकर कार्ययोजना बनाई। इस बैठक ने खाती समाज को एकजुट करते हुए समाजहित में नए आयाम स्थापित किए हैं। धर्मशाला के निर्माण से समाज के लोगों को एक मजबूत सांस्कृतिक केंद्र मिलेगा। जानकारी अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती पटेल समाज, नीमच-मंदसौर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल द्वारा दी गई।
इस अवसर पर नीमच-मंदसौर जिला अध्यक्ष सुनील खाती पटेल, सचिव जसवंत सर, कैलाश मालवीय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष नरेंद्र मालवीय, मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल, कुकड़ेश्वर अध्यक्ष नंदलाल मालवीय, अन्य गणमान्य सदस्य जैसे भेरूलाल जामलिया, रामनारायण आतरिया, बंसीलाल, बद्रीलाल खाती बावड़ा, प्रेमचंद वाघवाले, एडवोकेट गोपाल मोर, सुनील तेजावाला आदि उपस्थित रहे।