BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 11:18 am
KHABAR : कीर समाज धर्मशाला उज्जैन के अध्यक्ष पहुंचे नीमच, समाजजनों ने किया भव्य स्वागत, बोले- यह धर्मशाला देशभर में निवासरत समाज के लोगों के लिए होगी उपयोगी साबित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कीर समाज की प्रमुख धरोहरों में से एक बिलोटीपुरा उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध कीर समाज धर्मशाला के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर प्रकाश कीर अपनी टीम के साथ रविवार को राजस्थान प्रवास पर पहुंचे। श्री सांवलिया सेठ के दर्शन पश्चात वे नीमच पहुंचे। कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चान्दना के निवास स्थान   नीमच  पहुंचने पर समाज के  मनीष चान्दना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कीर मोरवन, जिला कीर युवा महासभा के अध्यक्ष मनोहर कीर मोरवन व चान्दना परिवार के द्वारा पुष्पवर्षा कर, पुष्पमाला पहनाकर व ओपरना ओढ़ाकर नवनियुक्त अध्यक्ष की अगवानी की गई एवं भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों के साथ चर्चा करते हुए अध्यक्ष इंजीनियर प्रकाश कीर  ने कहा कि उज्जैन कीर समाज धर्मशाला मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देशभर में निवासरत कीर समाज के समाज बंधुओं के लिये उपयोगी स्थान है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले कुंभ के पहले उज्जैन कीर समाज धर्मशाला को सर्वसुविधा युक्त बनाकर उसे पूरी तरह से समाज को समर्पित किया जायेगा। धर्मशाला में जो किरायेदार है उनसे खाली करवाकर समाज के लोगो के लिये ही उसे उपयोगी बनाया जायेगा। साथ ही धर्मशाला में आने वाले समाज बंधुओं को दिन में 24 घंटे सेवा मिल सके ऐसे प्रयास किये जा रहे है। हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी समाज बंधु को धर्मशाला में कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी। समाज की धरोहर है तो समाज के लोगो के लिये ही उपयोगी रहेगी।

नीमच आगमन पर हुए अभूतपूर्व स्वागत के लिये मनीष चान्दना, भंवरलाल कीर व मनोहर कीर आभार व्यक्त करते हुए धर्मशाला अध्यक्ष इंजीनियर प्रकाश कीर ने कहा कि शीघ्र ही नीमच जिले का दौरा कर समाज के लोगो के बीच पहुंचकर विस्तृत रूप से समाजहित में विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे। इस अवसर पर योगेश दायमा, कृष्णा चौहान, जितेन्द्र कीर हामुखेड़ी, अनिल कीर, जितेन्द्र कीर नागझिरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE