BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 2:36 pm
KHABAR : कबाड़ी धाम आश्रम पर में पट्टा अभिषेक कार्यक्रम संपन्न, कबाडी धाम आश्रम श्री केसरी नंदन धाम के नाम से पहचाना जाएगा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले के विजयागंज मण्डी रोड पर ग्राम आगरोद मे स्थित कबाड़ी धाम आश्रम पर पट्टा अभिषेक कार्यक्रम संस्था राम-राम परिवार के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे परम् पूज्य गुरुदेव महंत कमलनयन दास जी, महाराज शास्त्री जी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं पूज्य  राघवेंद्र दास जी महाराज हनुमान वाटिका उज्जैन, रामदल अखाड़ा परिषद उज्जैन अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास महाराज, निर्माेही अखाड़े उज्जैन से पुज्य भगवान दास जी महाराज सहित पधारे संतों के सानिध्य मे महामंडलेश्वर वेदांत दास जी महाराज का पट्टा अभिषेक किया गया। पट्टा अभिषेक के दौरान अयोध्या से पधारे पूज्य कमलनयन दास जी महाराज ने कहा की देवास जिले के ग्राम आगरोद मे स्थित कबाड़ी धाम आश्रम में पहुंचकर मन प्रसन्न हुआ। जहां आज जगह-जगह से पधारे संतों की सानिध्य में पट्टाभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया है। महामंडलेश्वर पद जो है वह संतों द्वारा सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें संत सेवा, गौ सेवा, हिंदुत्व की रक्षा शास्त्र और शस्त्र के माध्यम से सेवा की जाती है। हिंदुत्व के लिए हमेशा संतो के सानिध्य में आगे बढकऱ रामकाज मे लगे रहना चाहिए। साथ ही कबाड़ी धाम आश्रम का नाम परिवर्तन कर केसरी नंदन धाम बनाए जाने का सुझाव भी दिया गया। महामंडलेश्वर वेदांत दास जी महाराज ने कहा कि संतो के सानिध्य में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ है। यह की वर्तमान में आश्रम का नाम कबाडी धाम था जो की आने वाले समय में श्री केसरी नंदन धाम के नाम से पहचाना जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE