BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 3:28 pm
BIG NEWS : जिंदा बेटी का क्रियाकर्म, मृत्युभोज कराया, मंदसौर में जिससे सगाई टूटी, उसी के साथ चली गई युवती, पिता बोले-इज्जत मिट्‌टी में मिला दी, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का क्रियाकर्म कर दिया। इसके लिए शोक पत्रिका भी छपवाई गई। रिश्तेदारों और समाज के लोगों को मृत्युभोज कराया गया। परिवारवालों ने युवती की जिस लड़के से सगाई तय की थी, पहले उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया था। बाद में युवती उसी लड़के के साथ चली गई। पिता ने कहा कि बेटी ने इज्जत मिट्‌टी में मिला दी।


बता दें कि 16 दिसंबर को युवती घर से चली गई थी। परिवारवालों ने उसी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को खोजकर थाने लाया था। यहां युवती ने अपने बयान में कहा कि श्मैं प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं। ये फैसला मेरा स्वयं का है। मैंने शादी भी कर ली हैं।


पिता ने कहा-बेटियां मां-बाप का मान नहीं रखतीं
युवती के पिता ने कहा कि मैंने अपनी बेटी की सगाई अपने समाज के युवक के साथ की थी। लड़के वालों ने रकम भी चढ़ाई थी। वे शादी की जल्दी कर रहे थे। इस पर मैंने कहा था-अगली फसल आने पर शादी कर देंगे। इस बात को लेकर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया और चढ़ाए नए गहने भी वापस ले गए थे।


पिता ने कहा कि मां-बाप बेटी का पालन पोषण करते हैं, पढ़ाते-लिखाते हैं और बेटियां मां-बाप का मान सम्मान नही रखती। यही कारण है कि हमने अपनी जिंदा बेटी का क्रियाकर्म किया, ताकि आगे कोई भी लड़की अपने परिजनों की इज्जत मिट्टी में न मिला सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE