BREAKING NEWS
REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 5:59 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मालवा प्रांत का 57वां तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 24 दिसंबर से नीमच में, 1200 से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। भारत विकास परिषद शाखा मनासा ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में थैलेसीमिया जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें विद्यालय के बच्चों का थैलेसीमिया जांच हेतु रक्त परीक्षण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती,भारत माता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
111 से अधिक बच्चों का परीक्षण इसमें किया गया जिसमें थैलेसीमिया वेल्फेयर  सोसाइटी नीमच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर ने इस बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की ओर यह बताया कि यह  क्यों होती है ,इसका परीक्षण कैसे किया जाता है और इसका पता लगने के बाद हमें क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
भारत विकास परिषद शाखा ,मनासा एवं थैलेसीमिया जनजागरण व वेलफेयर सोसायटी नीमच के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस थैलेसीमिया जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में  आयोजित किया गया। उपरोक्त शिविर में नीमच के सत्येंद्र सिंह का ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीएल जावरिया एवं विद्यालय के प्राचार्य रामानुज परवाल का स्वागत भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया।

उपरोक्त शिविर में भारत विकास परिषद शाखा मनासा के अध्यक्ष पंकज पोरवाल, अनुराग शर्मा, हरगोविंद बसेर, योगेंद्र लड्ढा, सुनील सोनी,विनोद झवर,अंकुश सोडानी,मधुसूदन मूंगड, स्वर्णिम मूंदड़ा ने अपनी सहभागिता की एवं कैंप में अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। भारत विकास परिषद ने एक जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त जनजागरण व परीक्षण शिविर प्रत्येक माह लगाया जाएगा। संभवतः अगले माह यह शिविर कन्या शाला स्कूल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव अनुराग शर्मा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE