BREAKING NEWS
REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 10:34 am
BIG NEWS : महाकाल के दर पर वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और एटली कुमार, भस्म आरती में हुए शामिल, बाबा की भक्ति में दिखे लीन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और डॉयरेक्टर एटली कुमार ने दर्शन पूजन किए। तीनों भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आगामी फिल्म बेबी जान की सफलता की कामना की है।


मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां तीनों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के बाद पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और विपुल चतुर्वेदी ने पूजन करवाया।


महाकाल मंदिर के के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश श्री महाकालेश्वर भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हाल में लगभग 2 घंटे तक वरुण धवन ने हाथ जोड़े और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ही परंपरागत वस्त्रों में नजर आए।


श्री महाकालेश्वर की पूजा करने के बाद एक्टर वरुण धवन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मंदिर आकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ। महाकाल की आरती के दौरान मेरे दिल में जो फीलिंग जागी है, मैं उसके बारे में कुछ नहीं बता सकता। वहीं वरुण धवन ने कहा कि भगवान फिल्म से भी बड़े हैं। मैं उनसे कुछ मांगने नहीं आया था। मैंने सिर्फ उनके दर्शन कर अपनी आने वाली मूवी की सफलता की कामना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE