BREAKING NEWS
REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 6:15 pm
KHABAR : संकट में सनातन धर्म नहीं, धर्म का पाखण्ड करने वाले हैं- पं. चंद्र देव महाराज, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। इन दिनों कड़कड़ाती ठिठुरन भरी ठंड का दौर चल रहा है जिसकी  परवाह किए बगैर......जीरन तहसील मुख्यालय के गांव चीताखेड़ा की पावन धरा  पुराना हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित सप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन में कथा मर्मज्ञ पंडित चंद्र देव महाराज  के मुखारविंद से झरता श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा भक्ति प्रवाह में भक्तों का प्रथम दिवस को ही श्रीमद् भागवत में अभिभूत होकर धर्म ज्ञान गंगा में डुबकियां सब अद्भुत प्रारंभ हो चुका है.... ग्रामीण श्रद्धालुओं का कथा के प्रति जज्बा इतना देखने को मिला है प्रथम दिवस को ही बड़ी संख्या में कथा पंडाल में ज्ञान वर्षा  उनके मन के साथ तन को भी पवित्र कर रही है। माहौल इतना भक्ति में हो गया है कि  पूरे गांव में सुनाई दे रहा है तो कृष्ण भजनों का स्वर और दिखाई दे रहे है तो झूमते श्रद्धालु।


कथा मर्मज्ञ पंडित चंद्र देव महाराज सोनीयाना  के मुखारविंद से भक्तिमय वाणी से अमृत में कथा प्रवाहित दिवस 24 दिसंबर मंगलवार  से गांव चीताखेड़ा के पुराना हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में ग्राम वासियों के सहयोग से सप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन प्रवाहित किए जा रहे हैं। श्रीमद् भागवत के महत्व को समझाते हुए श्री पंडित चंद्र देव महाराज कभी भी भव्यता की ओर आकर्षित नहीं दिव्यता की ओर होना चाहिए। भव्यता में सिर्फ भीड़ ही दिखेगी ओर दिव्यता में ज्ञान प्राप्त होता है। सारे ग्रंथों का समावेश ही श्रीमद्भागवत हैं। नारा लगाकर घरों में घुसने वाले नहीं,कर्म करने वाले बनना है। संकट में धर्म नहीं,धर्म की आड़ में पाखंड करने वाले हैं। हमारा सनातन धर्म पर कभी संकट पैदा करने वाले युगों युगों तक पैदा नहीं हो सकते हैं। अभिमानी व्यक्ति को कभी भी परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती। अभिमान ही व्यक्ति के पतन का कारण है। कथा मर्मज्ञ पंडित चंद्र देव महाराज अपने मुखारविंद से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसास्वादन करवाते हुए कहा कि प्रभु के नाम की महिमा का विशद वर्णन समस्त धर्म ग्रंथों ,शास्त्रों ,वेदों, उपनिषदों और पुराणों में है। कलयुग में भवसागर से पार होने के लिए नारायण का नाम ही नर के लिए एकमात्र नौका है। यह पावन नाम अत्यंत कल्याणकारी, पाप नाशक , दुःख नाशक, सुखदायक, पुण्य दायक ,आनंददायक और मोक्ष दायक हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के प्रथम दिवस मंगलवार को प्रातः 9 बजे से बजरंग मंदिर से डीजे ढोल धमाकों के साथ भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो गांव के मुख्य मार्गाे से परिभ्रमण करती हुई कथा पंडाल पहुंची। जहां हरिश -हुकमीचंद सोनी द्वारा श्रीमद् भागवत पोथी शिरोधार्य कर चल रहे थे। कथा के प्रारंभ में हरिश -हुकमीचंद सोनी द्वारा मुख्य अजमानी के रूप में पोती पूजन कर आरती की गई। जिसके बाद कथा श्रवण का दौर प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन ही कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र एवं दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्रवाहित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE