BREAKING NEWS
REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 6:18 pm
KHABAR : जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर नीमच ने आवरी माता जी मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों को गर्म ऊनी कंबल वितरण किए, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। भूखे को भोजन,प्यासे को पानी और हर मौसम में मौसमी वस्तुओं चाहें बरसात में भीगते हुए को बरशादी,ठंड में ठिठुरते हुए को गर्म ऊनी कपड़े,कंबल आदि हर पीड़ा से पीड़ितों की सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाले वरदान बनकर मानव सेवा के लिए तत्पर नीमच के जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर के सभी पदाधिकारी  सोमवार को रात्रि में पहुंचे चीताखेड़ा के पास स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी के अलौकिक दिव्य दरबार में। जहां मां के शरण में लाईलाज असाध्य रोगों से लकवाग्रस्त रोगियों को ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने हेतु गर्म ऊनी कंबल ओढ़ाएं। लकवा रोग से ग्रसित रोगियों को गर्म ऊनी कंबल मिलते ही चेहरों पर मुस्कान खिल उठीं। 


उल्लेखनीय है कि सोमवार को रात्रि 9 बजे जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर नीमच के अध्यक्ष पारस जैन, उपाध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष अनिल विनायका, सदस्य अशोक नांदेचा, प्रदीप मेहता, राजेश मेहता, सुरेन्द्र डूंगरवाल, अशोक चौधरी, अजय पामेचा, अनिल नागौर, सुनील मोड़ी, मुकुल जैन, सुलोचना जैन, आभा विनायका, किर्ति मोड़ी, रानी राणा, ज्योति पटेल, चंदा मेहता, सुनीता मेहता आदि पदाधिकारियों ने पीड़ितों की मानव सेवा हेतु आवरी माताजी मंदिर पर रोगियों की सेवा करने का लक्ष्य बनाया और बड़ी संख्या में गर्म ऊनी वस्त्र कंबल आदि लेकर आए जहां मौजूद लकवा रोग से लकवाग्रस्त रोगियों को ठंड से निजात दिलाने हेतु आवरी माताजी मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, सचिव राजेश जैन, दशरथ माली,भगत मांगरिया,कारुलाल परमार पदाधिकारियों की मौजूदगी में उपस्थित सभी रोगियों को गर्म ऊनी कंबल ओढ़ाएं गए। ठंड में ठिठुरते हुए रोगियों को कंबल मिलते ही चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उपस्थित मंदिर समिति पदाधिकारियों ने जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर नीमच के पदाधिकारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE