BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 11:19 am
BIG NEWS : दर्जनभर बीजेपी जिला अध्यक्ष हो सकते हैं रिपीट, कई जिलों में सियासी घमासान, महिलाओं को भी दी जा सकती है कमान, ग्वालियर संभाग में सिंधिया वर्सेस तोमर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पहले जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का होगा। सियासी पंडित और पार्टी के जानकारों की मानें तो प्रदेश के दर्जनभर जिला अध्यक्ष रिपीट हो सकते हैं। अध्यक्ष बने कम समय होने से उनके रिपीट होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में सियासी घमासान की स्थिति है। इस बार कई जिलों की कमान महिलाओं को दी जा सकती है। कई जिलों में मंत्री और विधायक अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने की जुगत में दिख रहे हैं।


इन जिलों में रिपीट होने की संभावना
1 रतलाम- प्रदीप उपाध्याय 2 मऊगंज- राजेंद्र मिश्रा
3 पांढुर्णा- वैशाली महाले
4 मैहर- कमलेश सुहाने
5 बड़वानी- कमलनयन इंग्ले
6 बुरहानपुर- मनोज माने
7 इंदौर ग्रामीण- चिंटू वर्मा
8 हरदा- राजेश वर्मा
9 छिंदवाड़ा- शेषराव यादव 10 बालाघाट- रामकिशोर कांवरे
11 पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा
12 छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम शामिल है।


महिलाओं को जिलों की कमान दी जा सकती है। 3-4 जिलों को महिला जिला अध्यक्ष मिल सकती हैं। भोपाल, सागर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में महिला जिलाध्यक्ष की संभावनाएं हैं। अभी एकमात्र पांढुर्ना में जिला अध्यक्ष की कमान वैशाली महाले के हाथों में है।


इन जिलों में अध्यक्ष के लिए सियासी घमासान
प्रदेश के सागर, सतना, रीवा, पन्ना, भिंड, मुरैना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, नरसिंहपुर, गुना, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सियासी घमासान मचा है। इन जिलों में नेताओं के दबाव और अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष की कुर्सी दिलाने के चलते संगठन में सहमति नहीं बन पा रही है।


सागर- मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव की एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। भोपाल- किसी एक नाम पर भोपाल के नेताओं की सहमति नहीं है। ग्वालियर-चंबल- अधिकांश जिलों में सिंधिया ट तोमर की स्थिति बनी हुई है। इंदौर- जिला अध्यक्ष को लेकर नेता अलग-अलग नामों की लॉबिंग कर रहे हैं। सतना और नर्मदपुरम में भी मंत्री, विधायक, सांसद की अपनी-अपनी पसंद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE