BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 5:50 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, जनवरी माह की इस तारीख को होगी मावठे की बारिश, जानिये आगामी दिनों में कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मालवा के नीमच व मंदसौर में मंगलवार के बाद ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है। मौसम जानकारों के मुताबिक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आज से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसका असर अगले 48 घण्टे बाद दिखाई देगा।
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आएंगी, जिनकी रफ्तार तेज होगी। इससे दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि, पिछले तीन चार दिनों से ठंड से राहत मिली हुई है। रविवार सुबह जिले में कोहरे का असर भी कम रहा। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

10 जनवरी को दिखेगा असर- 
जनवरी में जिले में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रही। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE