मनासा। ग्राम अल्हेड के आईजी माता मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का रविवार देर शाम 6 बजे करीब समापन किया गया। अंतिम दिन नगर सहित आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी लोग पहुंचे और महाप्रसादी का लाभ लिया। अंतिम दिन नगर में सुबह कलश यात्रा निकाली गई। वही सुबह साढ़े 11 बजे से कथा पंडाल में कथावाचक पंडित दशरथ शर्मा द्वारा सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष वर्णन साथ कथा का विश्राम किया जिसे श्रवण करने बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग पहुंचे। उसके बाद हवन अभिषेक महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया गया।