BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 4:22 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया दलाल, कहा- सट्टा और जुए के अड्डों पर कर रहे उगाही, पढे़ खबर 

Share On:-

देपालपुर। 27 जनवरी को महू में होने वाले ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने कमर कस ली है. इसी सिलसिले में देपालपुर विधानसभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की. इस दौरान जीतू पटवारी भाजपा पर जमकर बरसे।


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस में गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। गुटबाज केंसर है, इसे खत्म करना पड़ेगा. भाजपा के कार्यकर्ता ठेकों की दलाली और सट्टा-जुए के अड्डों पर उगाही कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटे हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ता कितना बड़ा भी गधा हो, वह मोहल्ले को हिला देता है। हमारे कार्यकर्ताओ को भी ऐसे ही आगे आना होगा। इस दौरान उन्होंने टीआई को लेकर कहा कि ये ठेकों की सुरक्षा में लगे हैं।


विधानसभा प्रभारी मोती सिंह पटेल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में देपालपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी ने 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE