BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 12:43 pm
KHABAR : भाजपा की कथनी और करनी में अंतर दिखता है, काम करवाने के नाम पर वसूली करने वाली भाजपा पार्षद किरण शर्मा पर आखिर क्यों कार्यवाही नहीं कर पा रही पार्टी- राकेश अहीर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच नगर पालिका में भाजपा की पार्षद किरण शर्मा उपर काम करवाने के नाम पर धमकाकर वसूली करने के संगीन आरोप लगने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन पर कोई कार्यवाही नहीं करना यही दर्शाता है कि भाजपा में यह सब जायज है। भाजपा के नेता व जनप्रतिनिधि कॉंग्रेस के किसी नेता या कार्यकर्ता पर आरोप लगाने में माहिर है। भाजपा के नेता बाते तो बडी बड़ी करते है जब खुद की पार्टी का कोई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता या नेता किसी प्रकरण में फंसता है तो नोटिस देने की दिखावटी कार्यवाही कर नौटंकी की जाती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। जो सबूत होने के बाद भी अपने जनप्रतिनिधि को बचाने का कार्य करती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि भाजपा के राज में आम आदमी के साथ क्या हो रहा होगा।
उक्त बात करते हुए शहर ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने कहा कि भाजपा की पार्षद किरण शर्मा की रिकॉर्डिंग वायरल हुई और जिन लोगो ने प्रेस वार्ता कर रिकॉर्डिंग वायरल की उसमें साफ तौर पर  काम करवाने के नाम से रूपये की मांग करते हुए धमकाने की बात होती सुनी जा सकती है। इतना बड़ा सबूत भी भारतीय जनता पार्टी के लिये काफी नहीं रहा जो उनके जनप्रतिनिधि को सिर्फ नोटिस देने तक ही नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता व जनप्रतिनिधि अनुशासन की बाते सिर्फ दिखाने के लिये करते है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि भाजपा के राज में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। जावद क्षेत्र का भाजपा का जनप्रतिनिधि जिस पर भी भ्रष्टाचार करने का बड़ा आरोप लगा था और उस पर किसी और ने नही उनकी ही पार्टी के नेता ने आरोप लगाया था वो जनप्रतिनिधि आज भी भाजपा के कार्यक्रमों में मंच की शोभा बड़ाता आ रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ नजर आता है। जबकि कॉंग्रेस पार्टी ने त्वरित निर्णय लेते हुए उनकी पार्टी के पार्षद प्रतिनिधि को पार्टी से 6 साल के लिये निष्कासित कर दिया था। कॉंग्रेस पार्टी की बराबरी भाजपा नहीं कर सकती है। कॉंग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं है। जबकि भाजपा में भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया जा रहा है। अब जबकि भाजपा का जिलाध्यक्ष बदल चुका है और पार्षद वंदना खंडेलवाल अध्यक्ष बनी है तो क्या वह किरण शर्मा पर कार्यवाही कर पायेगी या वह भी लीपापोती करने में जुट जायेगी। क्यों कि बीते दिनो हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा पार्षद किरण शर्मा मंच की शोभा बड़ाती हुई देखी गई है।
राकेश अहीर ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई बड़ती जा रही है उस तरफ किसी का ध्यान नहीं इनके नेता व जनप्रतिनिधि सत्ता के मद में चूर होकर आमआदमी को धमकाकर वसूली करने का काम कर रहे है। भाजपा अनुशासन का डंडा सिर्फ कागजों पर चलाती है उनके जनप्रतिनिधियों पर नहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE