नीमच। जिले के गांव खात्या खेड़ी निवासी मदन मीणा पिता रामलाल मीणा लीवर की गंभीर बीमारी से पिछले 10 वर्षों से पीड़ित है। इनके द्वारा सरकार से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की लंबे समय से मांग की जा रही है। मदन मीणा ने इस बारे में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और जिला प्रशासन से भी कई बार लिखित और मौखिक गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन आज तक इस बारे में कोई सुनवाई नहीं हुई।
मदन लाल मीणा ने बताया कि नीमच सिविल अस्पताल में उपचार ना हो पाने के कारण मेरा इलाज उदयपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जिनका मासिक खर्च करीब 8000 आता है। मेरी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि मैं इस खर्च का वहन कर पाऊं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मदन मीना मजदूरी का कार्य भी नहीं कर पता है। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। मदन की पत्नी और छोटे बच्चे हैं। ऐसे में इलाज के लिए सरकार की मदद की दरकार है। मदन मीणा ने जिम्मेदारों से इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।