BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 3:43 pm
BIG NEWS : संविधान रैली को लेकर किचकिच, हिंदू संगठन ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- पहले सबसे बड़े सनातन पर्व, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एमपी दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. वहीं अब हिंदू संगठन का कहना है कि राहुल गांधी पहले दुनिया के सबसे बड़े सनातन पर्व महाकुंभ में स्नान करें और उसके बाद बाबा साहेब की जन्मस्थली पर आए।


हिंदू संगठन से जुड़े नेता संतोष शर्मा का कहना है कि आज हमारा आराध्य भगवान श्री राम लाल के मंदिर प्रतिष्ठान की पहली वर्षगांठ है. हम सभी खुशी से इसका आनंद ले रहे हैं. उन्होंने 27 जनवरी को बाबा साहेब की जन्मस्थली पर आने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पहले दुनिया के सबसे बड़े सनातनी पर्व महाकुंभ में जाकर डुबकी लगाए और उसके बाद यहां पर आए. कांग्रेस द्वारा इमरजेंसी लगाकर अपमान तो कर दिया था और इसके लिए उन्हें पहले प्रयागराज में जाकर स्नान कर यहां पर आने की आवश्यकता है।


बता दें कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव राहुल गांधी को बहस को लेकर खुली चुनौती दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर वो वाकई संविधान की चिंता करते हैं तो बहस कर लें. जब कांग्रेस की सरकार रही, तब कैसे संविधान का पतन हुआ। जब बीजेपी की सरकार है, तब संविधान की कैसे रक्षा है. राहुल गांधी भारत के संविधान की मूल भावना पर तर्क संगत बात कर लें, अगर वह मूल भावना समझे होते तो इस तरह का अभियान अपने हाथ में नहीं लेते।


गौरतलब है कि 27 जनवरी को राहुल-प्रियंका गांधी इंदौर के महू आ रहे हैं. जहां से ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली का आगाज करेंगे. इसके माध्यम से कांग्रेस महिला, युवा, आदिवासी, किसान और संबंधित क्षेत्र की बड़ी समस्या या मुद्दे पर फोकस करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE