नीमच। दिनांक 22 जनवरी 2025 को एस आर तिवारी ग्रुप ऑफ कॉलेज में इस्कॉन मंदिर द्वारा भव्य श्री कृष्ण एवं श्री राम के आदर्शो पर वचन तथा सत्संग संपन्न हुआ, कार्यक्रम में श्रीपाद धीर गौर प्रभु जी co-president ऑफ इस्कॉन उज्जैन ने अपने आशीष वचन विद्यार्थियों के समक्ष रखे तथा श्री राम के जीवन और वर्तमान में उसकी प्रासंगिता का वर्णन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण एवं श्री राम पूजन एवं भजन से हुई ,तत्पश्चात इस्कॉन समिति द्वारा नृत्य तथा प्रश्नावली की गई । कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय निर्देशक महोदय निरंजन तिवारी ( चेयरमैन : एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज नीमच) ने विद्यार्थियों को आशीष वचन देते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं छात्र जीवन में चरित्र निर्माण के कार्यक्रमों के होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन चेतना त्रिपाठी एवं अन्य स्टॉफ द्वारा किया गया। आभार व्यक्त मोहनलाल शर्मा द्वारा किया गया । छात्रों ने इस कार्यक्रम में अपनी रुचि दिखा कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।