BREAKING NEWS
BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के.. <<     कलेक्टर के आदेश की उड़ी धज्जियां! उन्हेल नगर.. <<     BIG NEWS : खेतों से मंडियों तक पहुंची सफेद चांदी , 8.. <<     KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 9:41 am
KHABAR : आवरी माताजी से मांगी मानोवांच्छित मुराद पूरी होने पर भक्त ने लगाई लोट, भजनों की मधुर धुनों के साथ बढ़े आगे, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मनोवांछित मुरादें तत्क्षण पूरी करने वाली जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी से मांगी मुराद पूरी होने पर एक भक्त ने मां से किए वादे के अनुसार लोट लगाकर पूरा किया। डीजे साउण्ड के साथ मां के मधुर भजनों की धुन एवं आवरी माताजी के जयकारों के साथ नाचने झूमते हुए अपने निवास स्थान से आवरी माताजी दरबार के लिए लगाई लौट।

चीताखेड़ा के आचार्य ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सुरेश शर्मा के अनुज पुत्र योगेश शर्मा द्वारा मां जगदंबा आवरी माता जी से मांगी मानोवांच्छित मुराद पूरी होने पर चीताखेड़ा अपने निवास स्थान से प्राप्त 5.00 बजे डीजे साउंड पर मां के मधुर भजनों व माता जी के जयकारों के साथ नाचते झुमते अपने परिवार, रिश्ते -नातेदारों एवं इष्ट मित्रों के साथ लोटन यात्रा प्रारंभ की। डेढ़ किलोमीटर की लोटन यात्रा साढ़े छः घण्टे में आवरी माताजी पहुंचकर पूरी की। मां से मांगी गई मुरादें पूरी हुई तो उस बदले में किए गए वादे अनुसार लोटन यात्रा पूरी कर मां से किया वादा पूरा कर आशीर्वाद लिया। लोटन यात्रा पूरी होने पर आवरी माता जी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष मनसुख जैन, कोषाध्यक्ष नरेश पाटीदार, मेला समिति अध्यक्ष दशरथ माली, पत्रकार भगत मांगरिया, नागेश्वर जावरिया,अंतिम गेहलोत,कारुलाल परमार, पंच मांगीलाल रावत, दिलीप रावत, मंदिर पुजारी गोपाल रावत,कारुलाल रावत सहित अन्य पदाधिकारीयों द्वारा लोटन यात्री योगेश शर्मा का दुपट्टा ओड़ाकर माता जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। लोटन यात्री योगेश कुमार शर्मा के परिजनों ने माता जी को चुनरी ओढ़ाकर श्रंगारित सामग्री भेंट कर चूरमा बांटी का भोग लगाया। इस मौके पर लोटन यात्री योगेश शर्मा के परिजनों एवं रिस्तेदारो, इष्ट मित्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE