नीमच। बाबजी नेटवर्क के दफ्तर पर गत दिनों वॉइस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने विमोचन किया था। इस दौरान बाबजी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन, एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स वर्कर फातेमा नजमी सहित वॉइस ऑफ एमपी का समूचा स्टॉफ मौजूद था।
विमोचन के बाद प्रदेशभर के पाठकों व दर्शकों ने वॉइस ऑफ एमपी के वार्षिक कैलेंडर को आमजन के लिए बहुत उपयोगी बताया। पाठकों का कहना है कि वॉईस ऑफ एमपी सदैव से जनसरोकार की पत्रकारिता करता आया है। आमजन की आवाज को उठाता आया है। इस वर्ष वॉईस ऑफ एमपी ने वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया है। वॉइस ऑफ एमपी के वार्षिक कैलेंडर में तिथियां, त्योहार का समावेश है। आम कैलेंडर की साइज से कई अधिक बड़ा है। मालवा अंचल में कैलेंडर की डिमांड है। समूचे क्षेत्र में वॉईस ऑफ एमपी के कैलेंडर को काफी पसंद किया जा रहा है। वॉईस ऑफ एमपी के विज्ञापन प्रबंधक मोहनलाल नागदा भी प्राथमिकता के साथ कैलेंडर को घर-घर तक निःशुल्क पहुंचा रहे है।