BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 12:01 pm
KHABAR : सिंगोली में कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को पूरे देश सहित सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः साढ़े 8 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में तिरंगे झंडे को बड़े शान से फहराया तथा सभी ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया। नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों सहित नगरवासियों एवं देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय कुमार नांदेचा, पार्षद कमल शर्मा, निसार पठान, राजेश भंडारी, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण विश्नोई, राजेंद्र नांदेचा, संदीप अग्रवाल, रफीक कबाड़ी, गोपाल सिंह, खाजू भाई, राजकुमार छीपा, सत्तू धाकड़, उज्ज्वल चौधरी, रतन रैगर, पप्पू ठाकुर, सुनील शर्मा, अलकेश जैन, नरेश जैन, अजीज, पूर्व नप उपाध्यक्ष नौशाद हुसैन, मेहबूब मेव, आजाद नीलगर, ओमप्रकाश बलाई, दिनेश गर्ग, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष इमरान पठान, रितेश सेठिया, धीरज जैन, प्रताप सिंह ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE