कंजार्डा। चमत्कारिक मंदिर गूगल कुआं पर भगवान देवनारायण की कथा का आयोजन किया गया। जिसका समापन 31 जनवरी 25 को होगा।प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जा रहा है इस कथा को सुनने सेकंडों भक्त रोजाना आ रहे है। मंदिर के संबंध में कहा जाता है कि यह अंग्रेजों के जमाने में कही से उड़ कर आया है मंदिर के नींव नहीं हे नहीं किसी इस का निर्माण करवाया श्रेत्र के लोग काफी मानते है लोगो की यहां मन्नत पूर्ण हुई है धीरे धीरे यह मंदिर जानकारी में आया। प्रतिवर्ष यहां समिति के माध्यम से देवनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जाता है। कथा बद्रीलाल गाडरी के द्वारा की जाती है अन्य कलाकार इन का साथ देते है।कल कथा के कलाकारों का स्वागत सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा के प्रधानाचार्य एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा साफ बांध कर किया गया। समिति सदस्यों ने ग्रामीणों से अपील की है कि समापन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ ले एवं प्रसादी ग्रहण करे।