नीमच। दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिष्ठित परिवार की वयोवृद्ध अक़ीला बहन पति मरहूम हकीमुद्दीन बाल्टी वाला का आज सुबह इंतकाल पुर मलाल हो गया है। अकीला बहन मरहूम खान अली भाई की पुत्री थी। उनका 88 साल की उम्र में अपने निवास बंग्ला नंबर 50 में निधनं हो गया। अकीला बहन कुछ समय से बीमार थे। शब्बीर हुसैन और जुज़र अली की वालिदा अक़ीला बहन को आज 1 : 00 बजे नीमच के बोहरा कब्रिस्तान बुरहानी बाग में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वे मधुर भाषी और मिलनसार महिला थी। अक़ीला बहन बोहरा समाज के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन की खबर से बोहरा समाज,परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
