BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 2:08 pm
BIG NEWS : महिला एवं बाल विकास विभाग दफ्तर में ईओडब्ल्यू का छापा, 5 करोड़ के चम्मच, जग, करछुल खरीदी में आर्थिक गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के फर्म ने की थी सप्लाई, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। छापेमार कार्रवाई से जिले के अन्य शासकीय दफ्तरों में भी हड़कंप की स्थिति है। जिले में पहली बार किसी सरकारी दफ्तर में ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है। ईओडब्ल्यू की टीम 4 करोड़ 98 लाख के चम्मच, जग, करछुल खरीदी में धांधली और आर्थिक अनियमितता की जांच कर रही है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।


दरअसल मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तकरीबन 5 करोड़ की चम्मच, जग, करछुल की खरीदी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की गई थी। आज ईओडब्ल्यू रीवा की 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली पहुंची, जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता मौजूद नहीं थे वे फिलहाल भोपाल में है। जांच टीम अधीनस्थ अधिकारियों से मिलकर दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच के बाद ही कितनी गड़बड़ी हुई इसका खुलासा होगा। बताया जाता है कि डीएमएफ फंड से पूरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चम्मच, जग और करछुल की खरीदी की गई थी जिसे छतीसगढ़ की एक फर्म ने सप्लाई की थी। मामला मीडिया में सुखिर्याे में आने के बाद सिंगरौली से भोपाल तक हड़कंप मचा था। विपक्षी दल भी सरकार को घेर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE