चित्तौड़गढ़। दिनांक 28 जनवरी 2025 को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया, जिसकी चौथे चरण की राशि तक 16 करोड़ 32 लाख 05 हजार रुपए गणना में प्राप्त हुए। वहीं पांचवें चरण से प्राप्त राशि 67 लाख 54 हजार 900 रुपए कार्यालय/भेंट कक्ष/ऑनलाइन से प्राप्त हुई कुल राशी 05 करोड़ 92 लाख 53 हजार 417 रूपए।
दान पात्र भण्डार एवं आनलाइन कार्यालय दोनों की राशि 22 करोड़ 92 लाख 13 हजार 317 रुपए प्राप्त हुई। चिल्लर का तोल अब किया जायेगा। कार्यालय से 168 ग्राम 640 मिलि ग्राम सोना और 80 किलो 657 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। दान पात्र भण्डार से 497 ग्राम सोना व 52 किलो 997 ग्राम चांदी प्राप्त हुई।