BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 1:43 pm
BIG REPORT : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से पहले पीएम से मिले राजेन्द्र शुक्ल, दावेदारों में हेमंत खंडेलवाल सबसे आगे, क्षत्रिय नेताओं की दावेदारी कमजोर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। दिल्ली में चुनाव प्रचार थमने के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में शुमार डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। ब्राह्मण वर्ग के नेताओं में राजेन्द्र शुक्ल का नाम तेजी से चल रहा है। शुक्ल के अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा, अर्चना चिटनीस, आशीष दुबे प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।


भोपाल में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने वाले प्रदेश प्रतिनिधियों की लिस्ट पर मंथन चला। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने लंबी बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें 4 सांसद, 16 विधायक और 230 विधानसभाओं से एक-एक प्रतिनिधि के अलावा दो-दो विधानसभाओं के क्लस्टर का एक प्रतिनिधि हिस्सा लेगा।


यदि किसी जिले में तीन, पांच या सात विधानसभाएं हैं। तो दो-दो विधानसभाओं के क्लस्टर बनने के बाद बची सिंगल विधानसभा को एक अलग क्लस्टर मानकर प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया। ऐसे प्रदेश भर से अब तक 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों की लिस्ट तैयार हुई है।


प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दो स्थितियां
एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। एमपी बीजेपी को अब तक धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आने का कार्यक्रम नहीं मिला है। संभावना ये है कि 6 और 7 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। यदि इन तारीखों में चुनाव नहीं हुआ तो फिर 12 फरवरी तक चुनाव टाला जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE