BREAKING NEWS
देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<     BIG NEWS : नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में नौसिखिए के हाथ में दी पार्टी.. <<     खरगोन के धुलकोट में महिलाओं का.. <<     KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण.. <<     KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का.. <<     खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार कल कंजार्डा में,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT: अवैध खनिज परिवहन पर चला प्रशासन का शिकंजा,.. <<     सिरोही के माउंट आबू से जुड़ा महाराणा प्रताप.. <<     गुना जिले के म्याना में राज्यसभा सांसद महेश.. <<     KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 4:56 pm
KHABAR : जाजू कॉलेज में वसंतोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उल्लास’ का आयोजन, छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार दिवसीय वसंतोत्सव के द्वितीय दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उल्लास’ रंगारंग तरीके से सम्पन्न हुए। 
कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती व गणेश पूजन के साथ हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा, वसंतोत्सव प्रभारी डॉ. बीना चौधरी व अन्य प्राध्यापकों ने पुष्प अर्पण कर सरस्वती पूजन किया व छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आज के कार्यक्रम में नृत्य, गायन की विधाओं में 50 से अधिक समूहों व एकल प्रतिभागियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिससे कॉलेज का माहोल वसंतरूपी खुशनुमा हो गया। 
कार्यक्रम मे महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना व बाफना उपस्थित हुए। बाफना ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। आज के कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. पीसी रांका ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम उल्लास थी, जिसमें छात्राओं व महाविद्यालय के माहौल को उल्लासमय बना दिया। 
आज के कार्यक्रम का संचालन छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें रोहिणी मालवीय, एंजेल मित्तल, निहा गुर्जर और लक्की पारवानी ने किया। पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभागियों का जोश के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा व महाविद्यालय परिवार व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। 
प्राचार्य डॉ. डबकरा ने बताया कि वसंतोत्सव की अगली कड़ी में बुधवार को वसंत मेले का आयोजन छात्राओं द्वारा किया जाएगा, जिसमें छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों वाले स्टॉल लगाए जाऐंगे व सेल्फी पाइंट तथा फरमाईशी गीत वाले कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE