BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 3:36 pm
REPORT : नीमच की पहचान को बचाने की कवायद, खेल एसोसिएशन ने सौंपा नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ व कलेक्टर के नाम ज्ञापन, खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए नहीं मिलता मैदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दशहरा मैदान को खेलों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर बुधवार को खेल एसोसिएशन के सदस्यों ने नपा अध्यक्ष, नपा सीएमओ और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि नीमच शहर को फुटबाल एवं क्रिकेट खेल से जाना जाता है। नीमच में मात्र दो ऐसे मैदान है जिन पर खेल गतिविधियां संचालित होती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम एवं दशहरा मैदान दोनों मैदानों पर आए दिन फुटबाल एवं क्रिकेट की प्रतियोगिता आयोजित होती है। दोनों ही खेल मैदान नगर पालिका नीमच के अधिन आते हैं। दशहरा मैदान पर हाल ही में गणतंत्र दिवय स्पर्धा का आयोजन हुआ था। स्वतंत्रता दिवस पर फुटबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन दशहरा मैदान पर होता है। दशहरा मैदान पर कोई भी निजी प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम नही करवाया जाये ओर नाही उन्हें परमिशन दी जाए। इन कार्यक्रमों के होने से मैदान की स्थिति बहुत खराब हो जाती है। मैंदान खेलने लायक नहीं रहता है। साथ ही प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को मैदान उपलब्ध नहीं हो पाता है। अवेदन के माध्यम से मांग की गई है कि दशहरा मैदान पर किसी भी प्रकार का मैला या प्रदर्शनी लगाने की अनुमति नहीं दी जाए। केवल सरकारी कार्यक्रमों को ही अनुमति प्रदान की जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE